कैफे रेस्टोरेंट नहीं, कब्रिस्तान बना जेनजी का नया डेटिंग स्पॉट, जानिए क्यों पसंद कर रहे हैं यह अजीब ट्रेंड
डेटिंग की दुनिया लगातार बदलती रहती है, लेकिन इस बार जो ट्रेंड सामने आया है वह सुनने में थोड़ा हैरान करने वाला जरूर लगता है। कैफे, रेस्टोरेंट और मूवी डेट्स को पीछे छोड़कर जेनरेशन जेड के कई गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड अब कब्रिस्तान में जाकर वक्त बिताना पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे ग्रेवयार्ड डेटिंग नाम से जाना जा रहा है और यह तेजी से एक चर्चा का विषय बन गया है। Source:ai आखिर होता क्या है इस डेट में ग्रेवयार्ड डेटिंग में पार्टनर्स कब्रिस्तान जैसी शांत जगहों पर जाकर कब्रों के आसपास घूमते हैं, बातें करते हैं और एक दूसरे को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। यह किसी हॉरर या डरावने अनुभव जैसा नहीं बल्कि शांत माहौल में लंबी और सार्थक बातचीत का जरिया माना जा रहा है। कई पुराने और ऐतिहासिक कब्रिस्तान अपनी हरियाली, पुरानी वास्तुकला और शांत माहौल के चलते इस तरह की मुलाकातों के लिए मुफीद जगह बन गए हैं। यह भी पढ़ें 👉 धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद प्रहलाद जोशी नई शिक्षा मंत्री बने फिल्मों में पहले भी दिख चुका है यह नजारा दिलचस्प बात यह है कि यह विचार बिल्कुल नया नहीं है। द बिग बैंग थ...