दिल्ली में इस बार दशहरे पर रावण के साथ एक ऐसा पुतला भी जला, जिसने पूरे आयोजन को राजनीतिक बहस का मुद्दा बना दिया। मंगलवार 20 अक्टूबर की शाम पीतमपुरा में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया। दिल्ली सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने खुद इसे आग लगाई। यह कार्यक्रम श्री केशव रामलीला समिति की तरफ से आयोजित किया गया था। इस समिति के अध्यक्ष बीजेपी विधायक अशोक गोयल हैं। आयोजकों का कहना है कि कॉकरोच का पुतला गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जलाया गया, ताकि लोग अपने घर और आसपास की सफाई पर ध्यान दें। कपिल मिश्रा का बयान पुतला दहन के बाद जब आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई, तो कपिल मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पुतला तो कॉकरोच का जल रहा है, लेकिन दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा है। उनके मुताबिक जनता के पास इन दीमकों से निपटने के लिए अपना खुद का कीटनाशक है। मिश्रा ने कॉकरोच को गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बताया और कहा कि लोग ऐसे पुतलों का दहन चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया...