दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले बीस दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गई। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी वांगचुक को धरना स्थल से उठाते नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्हें लोगों की नजरों से बचाने के लिए बीच में एक सफेद चादर तान दी गई थी। Source:socialmedia पुलिस ने क्या सफाई दी नई दिल्ली की डीसीपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सख्त सलाह के बाद उठाया गया। पुलिस के मुताबिक बीस दिनों की भूख हड़ताल के चलते वांगचुक का वजन नौ किलोग्राम से ज्यादा घट चुका था और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। पुलिस का यह भी कहना है कि अदालती आदेश का पालन कराते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने रुकावट डालने की कोशिश की, जिससे मौके पर थोड़ी अफरा तफरी मची, लेकिन संयम बरतते हुए वांगचुक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। इसे भी देखें 👇 👇 फांसी का डर नहीं शेख हसीना को,इसी...