सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वो दस रुपया जिसको पूरा देश ने देखा ,झारग्राम में मोदी का झालमुड़ी वाला मुलाकात

जब अचानक रुक गया पूरा काफिला

19 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल। चुनावी शोर अपने पूरे जोश पर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन पुरुलिया, झारग्राम, मेदिनीपुर और बिष्णुपुर में लगातार चार धुआंधार रैलियां कर चुके थे। थकान होनी चाहिए थी, लेकिन मोदी हैं तो थकान को भी थका देते हैं। झारग्राम में विजय संकल्प सभा खत्म करने के बाद काफिला हेलीपैड की तरफ बढ़ रहा था। कॉलेज मोड़ के पास अचानक गाड़ियाँ रुकीं। सुरक्षाकर्मी चौंके, आसपास के लोग हैरान। और फिर जो हुआ उसने पूरे देश का दिल जीत लिया।
Source -social media 

"भाई, स्पेशल झालमुड़ी बनाओ"

मोदी गाड़ी से उतरे और सीधे चल दिए सड़क किनारे लगी एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान की तरफ। दुकानदार विक्रम साह की नज़र पड़ी तो आँखें फटी की फटी रह गईं। यह सपना है या हकीकत? देश के प्रधानमंत्री उसकी दस रुपये वाली दुकान पर? मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा "भाई, मुझे स्पेशल झालमुड़ी बनाकर दो।" बस इतना सुनते ही विक्रम के हाथ चल पड़े। मिर्च, मसाले, मूंगफली, तीखा अचार सब कुछ एक साथ और ताज़ी झालमुड़ी तैयार। झालमुड़ी बनाते-बनाते विक्रम ने हिम्मत करके पूछा "सर, प्याज डालूं?" मोदी ने पलकें झपकाए बिना जवाब दिया "प्याज तो खाता हूं भाई, लेकिन किसी का दिमाग नहीं खाता।" पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

Source -social media 

पहले बच्चों को खिलाया, फिर खुद चखा

झालमुड़ी का ठोंगा हाथ में आते ही मोदी ने सबसे पहले आसपास खड़े छोटे-छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया। अपने हाथों से उन्हें खिलाया। पास खड़ी महिलाओं को भी बाँटा। और उसके बाद खुद मुँह में डाला। एक पल रुके, स्वाद लिया और विक्रम की तरफ देखकर बोले "बहुत बढ़िया बनी है भाई।" यह सुनकर विक्रम की आँखें भर आईं। 

Source -social media

वो दस रुपये जो करोड़ों ने देखे

झालमुड़ी खाने के बाद मोदी ने जेब में हाथ डाला और दस रुपये निकाले। विक्रम ने हाथ जोड़कर मना कर दिया "आप हमारी दुकान पर आए, यही हमारे लिए सब कुछ है।" लेकिन मोदी टस से मस नहीं हुए। बोले  "ऐसे नहीं चलेगा भाई"  और पैसे उसके हाथ में रख दिए। यह दस रुपये का वो लम्हा था जिसने पूरे देश को छू लिया। न कोई दिखावा, न कोई नाटक बस एक इंसान जो जानता है कि मेहनत की कीमत चुकानी चाहिए।

झालमुड़ी बंगाल की आत्मा

जो लोग बंगाल गए हैं वो जानते हैं कि झालमुड़ी सिर्फ एक खाने की चीज़ नहीं है। यह बंगाल की रूह है। हर गली के नुक्कड़ पर, हर बस स्टैंड पर, हर रेलवे स्टेशन के बाहर  एक झालमुड़ी वाला ज़रूर मिलेगा। मुरमुरे, सरसों का तेल, कच्चा प्याज, हरी मिर्च, नींबू और तीखा अचार इन सबको मिलाकर एक अखबार के ठोंगे में परोसी जाती है यह झालमुड़ी। इसकी कीमत दस रुपये से शुरू होती है और स्वाद किसी पाँच सितारा होटल के खाने को भी मात देता है। बंगाल में कोई भी हो अमीर हो या गरीब, नेता हो या आम आदमी  झालमुड़ी सबकी पसंद है। मोदी ने जब उस दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई तो उन्होंने बंगाल की उसी आत्मा को छुआ जो इस मिट्टी में बसती है।

Source-social media 

कौन है विक्रम साह वो आदमी जो रातोंरात मशहूर हो गया

बिहार के गया जिले का एक साधारण लड़का। नौवीं तक पढ़ा, आगे पैसे नहीं थे तो पढ़ाई छूट गई। झारग्राम आया, सड़क किनारे दुकान लगाई और रोज़ाना हज़ार-बारह सौ रुपये कमाकर घर चलाने लगा। माँ का नाम सुनीता देवी, पिता का नाम उत्तम। रोज़ सुबह उठो, दुकान लगाओ, झालमुड़ी बनाओ और शाम को घर लौटो यही उसकी ज़िंदगी थी। उसे क्या पता था कि एक दिन देश का प्रधानमंत्री उसकी दुकान पर आएगा और उसे पूरा हिंदुस्तान जानेगा। मोदी के जाने के बाद जब मीडिया ने उसे घेरा तो उसने सिर्फ एक अफसोस जताया "काश उनका ऑटोग्राफ ले लेता।" यह एक छोटा सा जुमला था लेकिन इसमें उस पूरे पल की गहराई समाई हुई थी।

मोदी ने X पर लिखा और इंटरनेट धमाका हो गया

प्रधानमंत्री ने इस पूरे पल की तस्वीरें और वीडियो खुद अपने X हैंडल से शेयर किए और लिखा  "बंगाल में चार रैलियों के बीच, आज झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट झालमुड़ी खाई।" बस इतना लिखते ही जो तूफान उठा वो थमा नहीं। करोड़ों लोगों ने देखा, लाखों ने शेयर किया। विक्रम साह की वो छोटी सी दुकान रातोंरात पूरे देश की नज़रों में आ गई। लोगों ने लिखा कि यही तो असली नेता होता है। किसी ने लिखा कि यह दस रुपये की झालमुड़ी लाखों वोटों से भारी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो उस दिन सबसे ज़्यादा देखा और शेयर किया जाने वाला वीडियो बन गया।

चुनाव और यह पल क्या संदेश गया बंगाल को?

पश्चिम बंगाल की राजनीति हमेशा से जटिल रही है। यहाँ की जनता भावनाओं से चलती है, दिल से फैसले करती है। मोदी का यह एक छोटा सा कदम काफिला रोकना, दुकान पर जाना, झालमुड़ी खाना, पैसे देना  यह सब मिलकर एक बहुत बड़ा संदेश बन गया। संदेश यह कि नेता वो नहीं जो सिर्फ मंच पर खड़े होकर भाषण दे, नेता वो है जो आम आदमी की दुकान पर जाकर दस रुपये की झालमुड़ी खाए और उसकी मेहनत की कद्र करे। बंगाल की जनता ने यह देखा और यह पल उनके दिलों में उतर गया।

झालमुड़ी नहीं यह असली बंगाल का स्वाद था

सोचो ज़रा देश का सबसे बड़ा नेता, चार रैलियों की थकान के बाद, SPG की कड़ी सुरक्षा तोड़कर, एक दुकान पर रुकता है। खुद पैसे देता है। बच्चों को खिलाता है। दुकानदार से उसके घर-परिवार का हाल पूछता है। और फिर हँसते हुए प्यार वाला जवाब देकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना देता है। यह सिर्फ झालमुड़ी खाने का किस्सा नहीं था यह उस बंगाल की मिट्टी को छूने का तरीका था जो हमेशा से अपने आम आदमी में जीती है। विक्रम साह की वो छोटी सी दुकान उस दिन सिर्फ एक दुकान नहीं थी वो उन करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही थी जो रोज़ सड़क किनारे बैठकर अपनी मेहनत से देश को चलाते हैं। और शायद यही वो असली स्वाद था जिसे मोदी ढूंढ रहे थे झालमुड़ी में नहीं, बल्कि उस दुकानदार की आँखों में जो अपने प्रधानमंत्री को देखकर भर आई थीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बूथ पर घमासान, शुभेंदु का विस्फोटक बयान ,"बांग्लादेशी मुसलमान डरे हुए हैं!

  बूथ पर पहुंचे शुभेंदु, TMC ने घेर लिया 29 अप्रैल को बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के दौरान BJP के नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के एक मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही वो बूथ से बाहर निकले, TMC समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और "जय बांग्ला" के नारे लगाने लगे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए दौड़े। और इसी तनाव के बीच शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरे बंगाल में हड़कंप मचा दिया। Source: social media  वो बयान जो वायरल हो गया शुभेंदु अधिकारी ने कैमरे के सामने कहा — "यह सब बांग्लादेशी मुसलमान हैं। यह डरे हुए हैं। ममता का सफाया हो जाएगा।" इससे पहले वो "जय श्री राम" और "हिंदू हिंदू भाई भाई" के नारे लगाते हुए बूथ से बाहर आए थे। ANI ने इस वीडियो को X पर शेयर किया और देखते-देखते यह पूरे देश में वायरल हो गया। यह बयान क्यों इतना बड़ा मुद्दा बना? शुभेंदु अधिकारी का यह बयान कई कारणों से बड़ा मुद्दा बना। पहली बात यह कि उन्होंने बिना किसी सबूत के मतदान केंद्र के बाहर खड़...

बैरकपुर में मोदी का बड़ा दावा: शपथ लेने वापस लौटूंगा

 ⚫ चुनाव के आखिरी दिन हाई-वोल्टेज रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी चरण में बैरकपुर के जगतदल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। यह उनकी अंतिम चुनावी सभा थी, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास से भरे कई बड़े बयान दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया और कहा कि वह फिर से बंगाल लौटेंगे। इस बयान ने चुनावी बहस को और तेज कर दिया है। Source: social media   ⚫ “शपथ ग्रहण के लिए वापस आऊंगा” – सबसे बड़ा बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कहा कि वह बंगाल से “विश्वास लेकर जा रहे हैं” और 4 मई के बाद फिर लौटेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएंगे।  यह बयान सीधे तौर पर बीजेपी की जीत का दावा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सिर्फ भाषण नहीं बल्कि एक मजबूत चुनावी संदेश था कि पार्टी सत्ता में आने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। ⚫ चुनाव प्रचार को बताया “तीर्थ यात्रा” अपने पूरे बंगाल दौरे को पीएम मोदी ने “तीर्थ यात्रा” ...

80 साल बाद फिर परमाणु की आग — जापान की चाल से चीन बेचैन, UN में मची खलबली!

  29 Pages जिसने दुनिया को हिला दिया चीन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने एक साथ बयान जारी करके जापान पर दोबारा सैन्यीकरण का आरोप लगाया। इसके साथ ही चीन के दो बड़े थिंक टैंकों ने मिलकर एक 29 पन्नों की रिपोर्ट जारी की जिसमें जापान की "दक्षिणपंथी ताकतों" को विश्व शांति के लिए "गंभीर खतरा" बताया गया।  यह रिपोर्ट सुनने में भले ही राजनीतिक लगे, लेकिन इसके पीछे की असली चिंता बहुत गहरी है — जापान के पास परमाणु हथियार बनाने की पूरी क्षमता है और चीन को डर है कि अब वो इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकता है। Source: wikimedia   UN के पास क्यों पहुंचा चीन? चीन ने UN को एक दस्तावेज़ सौंपा और मांग की कि जापान का परमाणु हथियार बनाने का मुद्दा UN की बैठक में एक "महत्वपूर्ण एजेंडा आइटम" के रूप में शामिल किया जाए। चीन मई में UN Security Council की rotating presidency संभाल रहा है इसलिए उसके पास यह मुद्दा उठाने का सही मौका था। चीन ने अपने दस्तावेज़ में चेतावनी दी कि "जापान की दक्षिणपंथी ताकतों को शक्तिशाली आक्रामक हथियार बनाने या परमाणु हथियार रखने देना दुनिया को एक बार फिर नुकस...