एक रात जो पूरे परिवार को तोड़ गई Kerala के Thrissur की 8 साल की Adithyasree रात को बिस्तर पर लेटकर अपने phone पर cartoons देख रही थी। घर में बस वो और उसकी दादी थीं। रात के करीब 10:30 बजे एक ज़ोरदार धमाका हुआ। दादी दौड़ती हुई कमरे में आईं बच्ची का चेहरा और हाथ बुरी तरह जल चुके थे, चारों तरफ खून था। अस्पताल ले जाया गया लेकिन बच्ची बच नहीं सकी। एक तीन साल पुराना Redmi phone जिसकी battery तीन महीने पहले बदली गई थी एक मासूम जान लील गया। पुलिस जांच में पाया गया कि लंबे समय तक phone इस्तेमाल करने से battery overheat हुई और blast हो गया। Source ai यह कोई अकेली घटना नहीं है। 2019 में Kazakhstan की एक लड़की सोते वक्त phone charge पर लगाकर music सुन रही थी phone फटा और वो नहीं बची। Odisha में एक 22 साल का लड़का सोते वक्त charging phone के blast से मारा गया। यह हादसे बार-बार हो रहे हैं और हर बार वजह एक ही होती है वो छोटी-छोटी गलतियाँ जो हम रोज़ करते हैं और जिन्हें हम ignore करते रहते हैं। गलती नंबर 1 रात को चार्जिंग पर लगाकर सो जाना यह सबसे आम और सबसे खतरन...