सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"मैं घटिया और नीच इंसान नहीं" रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, Vijay की तारीफ में कह दी वो बात जो MGR-NTR भी नहीं सुन पाए!

 वो चुप्पी जिसने हज़ारों सवाल खड़े कर दिए

तमिलनाडु में जब Vijay की TVK पार्टी ने 108 सीटें जीतकर सरकार बनाई तो पूरा देश जश्न में था। लेकिन एक शख्स था जो चुप था। वो था तमिलनाडु का सबसे बड़ा Superstar  रजनीकांत। चुनाव नतीजों के बाद रजनीकांत ने Vijay को बधाई देने की जगह सीधे MK Stalin से मुलाकात की। इसके बाद एक airport पर जब media ने Vijay के CM बनने पर reaction पूछा तो रजनीकांत बस मुस्कुराकर चले गए। उस एक मुस्कुराहट को लोगों ने जलन की निशानी मान लिया। Social media पर बवाल मच गया। कोई कह रहा था रजनीकांत जल रहे हैं, कोई कह रहा था उन्होंने Stalin से मिलकर Vijay के खिलाफ साजिश की। और जब यह बातें हद से ज़्यादा बढ़ गईं तो रजनीकांत ने अपने Chennai के Poes Garden आवास पर press conference बुलाई और सब कुछ साफ कर दिया।

Source:ai

"मैं घटिया और नीच इंसान नहीं"

रजनीकांत ने press conference में एकदम दो टूक कहा  "मैं घटिया और नीच इंसान नहीं हूं जो बेकार की बातें करूं। जैसे ही Vijay CM बने मैंने उन्हें तुरंत बधाई दी।" (Bharat Speaks) उन्होंने कहा कि "मैंने यह press conference इसलिए बुलाई क्योंकि मेरे बारे में बहुत सारी आलोचनाएं हो रही थीं। अगर मैं जवाब नहीं देता तो लोग इन्हें सच मान लेते।"  रजनीकांत की यह बात सुनते ही वहां मौजूद पत्रकार सन्नाटे में आ गए।

"Kamal CM बने तो ज़रूर जलूंगा" रजनीकांत का वो जवाब जिस पर सब हंस पड़े

जब reporters ने पूछा कि क्या उन्हें Vijay से जलन है तो रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए कहा  "मैं politics में नहीं हूं तो Vijay से जलन क्यों होगी? हाँ अगर Kamal Haasan CM बन जाएं तो शायद थोड़ी जलन हो जाए।" यह सुनकर पूरा press conference हंसी में डूब गया। रजनीकांत के इस एक जवाब ने माहौल को एकदम हल्का कर दिया।

"Vijay ने MGR और NTR से भी बड़ा काम किया"

रजनीकांत ने Vijay की तारीफ में जो कहा वो सबसे ज़्यादा चर्चा में है। उन्होंने कहा "52 साल की उम्र में Vijay ने MGR और NTR से भी बड़ा काम किया है। उन्होंने BJP को केंद्र में और तमिलनाडु में दो बड़ी Dravidian parties को हराकर जीत हासिल की।" रजनीकांत ने कहा  "Vijay के बारे में मुझे surprise के साथ खुशी हुई। मुझे उनसे कोई जलन नहीं है।" MGR और NTR दो ऐसे महान actors थे जो CM बने थे। रजनीकांत का यह कहना कि Vijay ने उनसे भी बड़ा काम किया यह कोई छोटी बात नहीं है।

"हमारे बीच 25 साल का अंतर है, मुकाबला करना ठीक नहीं"

रजनीकांत ने साफ किया  "Vijay और मेरे बीच 25 साल का generational gap है। हम दोनों में मुकाबला होना ही नहीं चाहिए।"  उन्होंने कहा "मैंने Vijay को बचपन से देखा है। वो CM बने, मुझे खुशी है। मेरी उनसे कोई जलन नहीं है।"  यह बात रजनीकांत ने इतने आत्मविश्वास और बड़प्पन के साथ कही कि किसी को कोई शक नहीं रहा।

Stalin से मुलाकात पर भी दिया जवाब

रजनीकांत ने Stalin से मुलाकात के बारे में भी साफ किया "हमारी दोस्ती politics से परे है। Stalin Kulathur में हारे इससे मुझे दुख हुआ इसलिए मैं उनसे मिलने गया।" उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था और न ही किसी पार्टी के merger की कोई बात हुई। रजनीकांत ने यह भी बताया कि उन्होंने राजनीति से दूरी health reasons की वजह से बनाई थी और उनके fans को किसी भी पार्टी को support करने की आज़ादी है।

Vijay को दी 2 साल की मोहलत

press conference के अंत में रजनीकांत ने Vijay को लेकर एक बड़ी बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि Vijay को खुद को साबित करने के लिए कम से कम 2 साल का वक्त दिया जाए। यह बात बहुत अहम है क्योंकि रजनीकांत का तमिलनाडु में जो प्रभाव है उसे देखते हुए उनकी यह बात लाखों लोगों तक पहुंचेगी।


✍️ 4 यह article आपको पसंद आया तो हमे फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ ज़रूर share करो और नीचे comment में बताए आपकी क्या राय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बूथ पर घमासान, शुभेंदु का विस्फोटक बयान ,"बांग्लादेशी मुसलमान डरे हुए हैं!

  बूथ पर पहुंचे शुभेंदु, TMC ने घेर लिया 29 अप्रैल को बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के दौरान BJP के नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के एक मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही वो बूथ से बाहर निकले, TMC समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और "जय बांग्ला" के नारे लगाने लगे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए दौड़े। और इसी तनाव के बीच शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरे बंगाल में हड़कंप मचा दिया। Source: social media  वो बयान जो वायरल हो गया शुभेंदु अधिकारी ने कैमरे के सामने कहा — "यह सब बांग्लादेशी मुसलमान हैं। यह डरे हुए हैं। ममता का सफाया हो जाएगा।" इससे पहले वो "जय श्री राम" और "हिंदू हिंदू भाई भाई" के नारे लगाते हुए बूथ से बाहर आए थे। ANI ने इस वीडियो को X पर शेयर किया और देखते-देखते यह पूरे देश में वायरल हो गया। यह बयान क्यों इतना बड़ा मुद्दा बना? शुभेंदु अधिकारी का यह बयान कई कारणों से बड़ा मुद्दा बना। पहली बात यह कि उन्होंने बिना किसी सबूत के मतदान केंद्र के बाहर खड़...

बैरकपुर में मोदी का बड़ा दावा: शपथ लेने वापस लौटूंगा

 ⚫ चुनाव के आखिरी दिन हाई-वोल्टेज रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी चरण में बैरकपुर के जगतदल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। यह उनकी अंतिम चुनावी सभा थी, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास से भरे कई बड़े बयान दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया और कहा कि वह फिर से बंगाल लौटेंगे। इस बयान ने चुनावी बहस को और तेज कर दिया है। Source: social media   ⚫ “शपथ ग्रहण के लिए वापस आऊंगा” – सबसे बड़ा बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कहा कि वह बंगाल से “विश्वास लेकर जा रहे हैं” और 4 मई के बाद फिर लौटेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएंगे।  यह बयान सीधे तौर पर बीजेपी की जीत का दावा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सिर्फ भाषण नहीं बल्कि एक मजबूत चुनावी संदेश था कि पार्टी सत्ता में आने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। ⚫ चुनाव प्रचार को बताया “तीर्थ यात्रा” अपने पूरे बंगाल दौरे को पीएम मोदी ने “तीर्थ यात्रा” ...

80 साल बाद फिर परमाणु की आग — जापान की चाल से चीन बेचैन, UN में मची खलबली!

  29 Pages जिसने दुनिया को हिला दिया चीन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने एक साथ बयान जारी करके जापान पर दोबारा सैन्यीकरण का आरोप लगाया। इसके साथ ही चीन के दो बड़े थिंक टैंकों ने मिलकर एक 29 पन्नों की रिपोर्ट जारी की जिसमें जापान की "दक्षिणपंथी ताकतों" को विश्व शांति के लिए "गंभीर खतरा" बताया गया।  यह रिपोर्ट सुनने में भले ही राजनीतिक लगे, लेकिन इसके पीछे की असली चिंता बहुत गहरी है — जापान के पास परमाणु हथियार बनाने की पूरी क्षमता है और चीन को डर है कि अब वो इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकता है। Source: wikimedia   UN के पास क्यों पहुंचा चीन? चीन ने UN को एक दस्तावेज़ सौंपा और मांग की कि जापान का परमाणु हथियार बनाने का मुद्दा UN की बैठक में एक "महत्वपूर्ण एजेंडा आइटम" के रूप में शामिल किया जाए। चीन मई में UN Security Council की rotating presidency संभाल रहा है इसलिए उसके पास यह मुद्दा उठाने का सही मौका था। चीन ने अपने दस्तावेज़ में चेतावनी दी कि "जापान की दक्षिणपंथी ताकतों को शक्तिशाली आक्रामक हथियार बनाने या परमाणु हथियार रखने देना दुनिया को एक बार फिर नुकस...