सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dharmendra Pradhan इस्तीफा दो! Jaipur में Congress का हल्ला बोल

 Jaipur की सड़कों पर उतरा गुस्सा

 Rajasthan की राजधानी Jaipur में Congress कार्यकर्ताओं ने NEET UG 2026 paper leak के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन किया। Congress State Office से BJP Headquarters की तरफ एक विशाल march निकाला गया। Rajasthan Pradesh Congress Committee के अध्यक्ष Govind Singh  खुद इस march का नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ Rajasthan Assembly में Leader of Opposition Tikaram Jully, कई MLAs और MPs भी थे। सड़कों पर हज़ारों कार्यकर्ता थे, हाथों में placards थे और एक ही नारा गूंज रहा था  "Dharmendra Pradhan इस्तीफा दो!"

Source: socialmedia 

Water Cannons, Barricades और झड़प

जैसे-जैसे भीड़ BJP Headquarters की तरफ बढ़ी, माहौल तनावपूर्ण होता गया। Shaheed Smarak के पास Police ने barricades लगा दिए। जब कार्यकर्ताओं ने barricades पार करने की कोशिश की तो Police ने water cannons चला दिए। भीड़ तितर-बितर होने की जगह और जोश में आ गई। कार्यकर्ताओं ने Dotasra को कंधों पर उठा लिया जबकि पानी की बौछारें पड़ रही थीं। पूर्व मंत्री Pratap Singh Khachariyawas Police Commissionerate के सामने धरने पर बैठ गए। पूर्व MLA Ved Prakash Solanki को Police ने barricade से पीछे धकेल दिया। MLA Manish Yadav ने barricade पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन Police ने रोक दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को minor injuries आईं जिन्हें SMS Hospital ले जाया गया।

Dotasra का सीधा हमला  "BJP के लोग ही थे paper thieves"

Dotasra ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा "2024 में Rahul Gandhi ने Lok Sabha में कहा था कि NEET papers चोरी हो रहे हैं, लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन BJP ने चर्चा नहीं होने दी क्योंकि paper चोर खुद ये लोग थे। अब हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक Dharmendra Pradhan का इस्तीफा नहीं होता।" उन्होंने NTA को भंग करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👇

जैव विविधता दिवस 22 मई को ही क्यू मनाया जाता है

Tikaram Jully का BJP पर सीधा वार

Rajasthan Assembly में Leader of Opposition Tikaram Jully ने कहा "BJP तानाशाही चला रही है। Dharmendra Pradhan को इस्तीफा देना चाहिए। PM Modi ने इस पर एक शब्द नहीं बोला। Education Minister कह रहा है यह कोई बड़ी बात नहीं है। BJP के पदाधिकारी इस paper leak में शामिल पाए गए हैं। यह लोग paper leak माफिया को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

Rahul Gandhi ने की protest की तारीफ, मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली में बैठे Rahul Gandhi ने Rajasthan protest का video share करते हुए X पर लिखा  "जब मोदी जी Italy में मिठाइयाँ बांटते हुए reels बना रहे थे, उसी वक्त भारत में paper leak से तबाह युवा सड़कों पर न्याय माँग रहे थे। NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है। कई बच्चों ने अपनी जान भी गंवाई है। मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न Dharmendra Pradhan को हटाया, न एक शब्द बोला।" Rahul ने साफ कहा  "हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक Dharmendra Pradhan इस्तीफा नहीं देते।"

Bengaluru में भी उठी आवाज़, Karnataka CM ने केंद्र को घेरा

यह प्रदर्शन सिर्फ Rajasthan तक सीमित नहीं रहा। Bengaluru में भी Youth Congress कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। Karnataka के मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने केंद्र पर तीखा हमला करते हुए कहा  "केंद्र सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए और Dharmendra Pradhan को इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र NEET परीक्षा कराने में असमर्थ है। राज्यों को यह परीक्षा खुद कराने दो जैसा पहले होता था।"

"Cockroach Janata Party"  Social Media पर नया बवाल

इन सब protests के बीच social media पर एक और चीज़ वायरल हो गई। एक मज़ाकिया लेकिन तीखा campaign चला जिसमें BJP को "Cockroach Janata Party" कहा जाने लगा। यह campaign छात्रों, बेरोज़गार युवाओं और paper leak से परेशान लोगों के गुस्से का नया तरीका बन गया। NTA की credibility पर, BJP की accountability पर और PM के चुप्पी पर यह campaign एक तरह का digital protest था जो देखते-देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया।

NEET 2026 paper leak का पूरा घटनाक्रम

3 मई को NEET UG 2026 हुई जिसमें 24 लाख से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। 7 मई को paper leak की जानकारी सामने आई। 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। 14-15 मई को CBI ने Manisha Waghmare और Chemistry lecturer PV Kulkarni को गिरफ्तार किया। कुल 7 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। CBI की जांच जारी है। नई परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

BJP का जवाब "जांच हो रही है"

BJP ने इन protests पर कहा कि CBI जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग पर BJP चुप है। PM Modi ने अब तक NEET paper leak पर एक शब्द नहीं बोला है जो विपक्ष के लिए सबसे बड़ा हमले का मुद्दा बन गया है।


✍️ यह article आपको पसंद आया तो हमे फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ ज़रूर share करें और नीचे comment में बताए आपकी क्या राय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बूथ पर घमासान, शुभेंदु का विस्फोटक बयान ,"बांग्लादेशी मुसलमान डरे हुए हैं!

  बूथ पर पहुंचे शुभेंदु, TMC ने घेर लिया 29 अप्रैल को बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के दौरान BJP के नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के एक मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही वो बूथ से बाहर निकले, TMC समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और "जय बांग्ला" के नारे लगाने लगे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए दौड़े। और इसी तनाव के बीच शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरे बंगाल में हड़कंप मचा दिया। Source: social media  वो बयान जो वायरल हो गया शुभेंदु अधिकारी ने कैमरे के सामने कहा — "यह सब बांग्लादेशी मुसलमान हैं। यह डरे हुए हैं। ममता का सफाया हो जाएगा।" इससे पहले वो "जय श्री राम" और "हिंदू हिंदू भाई भाई" के नारे लगाते हुए बूथ से बाहर आए थे। ANI ने इस वीडियो को X पर शेयर किया और देखते-देखते यह पूरे देश में वायरल हो गया। यह बयान क्यों इतना बड़ा मुद्दा बना? शुभेंदु अधिकारी का यह बयान कई कारणों से बड़ा मुद्दा बना। पहली बात यह कि उन्होंने बिना किसी सबूत के मतदान केंद्र के बाहर खड़...

बैरकपुर में मोदी का बड़ा दावा: शपथ लेने वापस लौटूंगा

 ⚫ चुनाव के आखिरी दिन हाई-वोल्टेज रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी चरण में बैरकपुर के जगतदल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। यह उनकी अंतिम चुनावी सभा थी, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास से भरे कई बड़े बयान दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया और कहा कि वह फिर से बंगाल लौटेंगे। इस बयान ने चुनावी बहस को और तेज कर दिया है। Source: social media   ⚫ “शपथ ग्रहण के लिए वापस आऊंगा” – सबसे बड़ा बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कहा कि वह बंगाल से “विश्वास लेकर जा रहे हैं” और 4 मई के बाद फिर लौटेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएंगे।  यह बयान सीधे तौर पर बीजेपी की जीत का दावा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सिर्फ भाषण नहीं बल्कि एक मजबूत चुनावी संदेश था कि पार्टी सत्ता में आने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। ⚫ चुनाव प्रचार को बताया “तीर्थ यात्रा” अपने पूरे बंगाल दौरे को पीएम मोदी ने “तीर्थ यात्रा” ...

80 साल बाद फिर परमाणु की आग — जापान की चाल से चीन बेचैन, UN में मची खलबली!

  29 Pages जिसने दुनिया को हिला दिया चीन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने एक साथ बयान जारी करके जापान पर दोबारा सैन्यीकरण का आरोप लगाया। इसके साथ ही चीन के दो बड़े थिंक टैंकों ने मिलकर एक 29 पन्नों की रिपोर्ट जारी की जिसमें जापान की "दक्षिणपंथी ताकतों" को विश्व शांति के लिए "गंभीर खतरा" बताया गया।  यह रिपोर्ट सुनने में भले ही राजनीतिक लगे, लेकिन इसके पीछे की असली चिंता बहुत गहरी है — जापान के पास परमाणु हथियार बनाने की पूरी क्षमता है और चीन को डर है कि अब वो इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकता है। Source: wikimedia   UN के पास क्यों पहुंचा चीन? चीन ने UN को एक दस्तावेज़ सौंपा और मांग की कि जापान का परमाणु हथियार बनाने का मुद्दा UN की बैठक में एक "महत्वपूर्ण एजेंडा आइटम" के रूप में शामिल किया जाए। चीन मई में UN Security Council की rotating presidency संभाल रहा है इसलिए उसके पास यह मुद्दा उठाने का सही मौका था। चीन ने अपने दस्तावेज़ में चेतावनी दी कि "जापान की दक्षिणपंथी ताकतों को शक्तिशाली आक्रामक हथियार बनाने या परमाणु हथियार रखने देना दुनिया को एक बार फिर नुकस...