सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Animal के बाद अब Monkey, Bobby Deol की सबसे बड़ी वापसी, Anurag Kashyap के साथ मचाएंगे तहलका!

 Bobby Deol का नया रूप जो सबको चौंका देगा

Bobby Deol एक ऐसे actor हैं जिनकी कहानी खुद एक फिल्म जैसी है। एक वक्त था जब लोग उन्हें भूल चुके थे। फिर Animal आई और Bobby Deol ने साबित किया कि वो वापस आ गए हैं, और इस बार पहले से ज़्यादा ताकतवर होकर। अब उनकी अगली फिल्म आ रही है जिसका नाम है Bandar। एक ऐसी फिल्म जो Animal से बिल्कुल अलग है लेकिन उतनी ही दमदार दिखती है। और इसे बना रहे हैं Anurag Kashyap वो नाम जो Bollywood में एक अलग ही दुनिया बनाने के लिए जाने जाते हैं।

Source: social media 

Teaser आज आया,और मचा दी धूम

7 मई 2026 को सुबह 11 बजे Bandar का teaser रिलीज़ हुआ। Bobby Deol ने खुद अपने social media पर लिखा "Bandar teaser drops tomorrow at 11 AM!" और teaser आते ही social media पर धूम मच गई। नए poster में Bobby Deol एक shimmery jacket पहने हुए electric guitar थामे दिख रहे हैं यह look उनके पुराने किसी भी character से बिल्कुल अलग है। एकदम rockstar वाला अंदाज़, edgy और stylish। इसके साथ ही उनका एक और look भी सामने आया जिसमें वो long hair और गहरी आंखों के साथ एक intense और raw character में दिख रहे हैं।

फिल्म की कहानी — सच्ची घटना पर आधारित

Bandar सिर्फ एक मसाला फिल्म नहीं है। Anurag Kashyap ने Variety को दिए interview में बताया कि यह फिल्म एक सच्ची घटना से inspired है और एक बेहद sensitive विषय को छूती है। फिल्म एक wrongful imprisonment यानी ग़लत तरीके से जेल में बंद किए गए इंसान की कहानी है। इसमें उस इंसान का दर्द है, उसका संघर्ष है और उसकी लड़ाई है। Anurag Kashyap जब किसी सच्ची कहानी को हाथ लगाते हैं तो उसे एक नई ज़िंदगी देते हैं ,यही इस फिल्म से भी उम्मीद है।

Cast देखकर हो जाएंगे हैरान

Bobby Deol के साथ इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। Sanya Malhotra जो Dangal और Pataal Lok से अपनी पहचान बना चुकी हैं। Saba Azad जिन्होंने 12th Fail में अपना जलवा दिखाया। Sapna Pabbi, Raj B. Shetty जो Kantara fame हैं, Jitendra Joshi जो Sacred Games में याद किए जाते हैं, Indrajith Sukumaran, Riddhi Sen और Nagesh Bhonsle। यह पूरी cast मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाती है जो देखने में बेहद दमदार लगती है।

लिखने वाले भी हैं धाकड़

Bandar की कहानी लिखी है Sudeep Sharma और Abhishek Banerjee ने। यह वही जोड़ी है जिसने Paatal Lok, Kohrra और Udta Punjab जैसी बेहतरीन कहानियां लिखी हैं। मतलब direction Anurag Kashyap का, लिखाई Sudeep Sharma और Abhishek Banerjee की, यह combination अपने आप में guarantee है कि फिल्म कुछ अलग होगी।

Toronto Film Festival में पहले ही मिली थी तारीफ

Bandar को पहले ही Toronto International Film Festival 2025 में दिखाया जा चुका है जहां critics और दर्शकों ने इसे खूब सराहा था। यानी यह फिल्म पहले ही international level पर अपनी छाप छोड़ चुकी है। अब 5 जून 2026 को जब यह theatres में आएगी तो Indian audience पहली बार इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

5 जून को theatres में आएगी Bandar

Bandar को Nikhil Dwivedi की Saffron Magicworks ने produce किया है और Zee Studios इसे theatres में लेकर आएगा। फिल्म 5 जून 2026 को worldwide theatrical release होगी। यह date बेहद खास है क्योंकि यह summer का सबसे busy movie season होता है। Bobby Deol अगर इस फिल्म से भी Animal जैसा कमाल दिखाते हैं तो Bollywood में उनकी वापसी की कहानी और भी बड़ी हो जाएगी।

Bobby Deol का सफर ,भूले से याद तक

Bobby Deol की कहानी बहुत दिलचस्प है। 90s में वो बड़े star थे। फिर धीरे-धीरे फिल्में कम होती गईं और वो लोगों की नज़रों से ओझल हो गए। लेकिन 2023 में Animal आई और उन्होंने अपने villain के किरदार से पूरी industry को हैरान कर दिया। उसके बाद से उन पर फिल्मों की बरसात होने लगी। Hari Hara Veera Mallu में Pawan Kalyan के साथ काम किया। और अब Bandar में Anurag Kashyap के साथ। Bobby Deol साबित कर रहे हैं कि असली कलाकार कभी खत्म नहीं होता ,बस उसे सही मौका मिलना चाहिए।


✍️ 4 यह article आपको पसंद आया तो हमे फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ ज़रूर share करो और नीचे comment में बताए आपकी क्या राय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बूथ पर घमासान, शुभेंदु का विस्फोटक बयान ,"बांग्लादेशी मुसलमान डरे हुए हैं!

  बूथ पर पहुंचे शुभेंदु, TMC ने घेर लिया 29 अप्रैल को बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के दौरान BJP के नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के एक मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही वो बूथ से बाहर निकले, TMC समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और "जय बांग्ला" के नारे लगाने लगे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए दौड़े। और इसी तनाव के बीच शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरे बंगाल में हड़कंप मचा दिया। Source: social media  वो बयान जो वायरल हो गया शुभेंदु अधिकारी ने कैमरे के सामने कहा — "यह सब बांग्लादेशी मुसलमान हैं। यह डरे हुए हैं। ममता का सफाया हो जाएगा।" इससे पहले वो "जय श्री राम" और "हिंदू हिंदू भाई भाई" के नारे लगाते हुए बूथ से बाहर आए थे। ANI ने इस वीडियो को X पर शेयर किया और देखते-देखते यह पूरे देश में वायरल हो गया। यह बयान क्यों इतना बड़ा मुद्दा बना? शुभेंदु अधिकारी का यह बयान कई कारणों से बड़ा मुद्दा बना। पहली बात यह कि उन्होंने बिना किसी सबूत के मतदान केंद्र के बाहर खड़...

बैरकपुर में मोदी का बड़ा दावा: शपथ लेने वापस लौटूंगा

 ⚫ चुनाव के आखिरी दिन हाई-वोल्टेज रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी चरण में बैरकपुर के जगतदल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। यह उनकी अंतिम चुनावी सभा थी, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास से भरे कई बड़े बयान दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया और कहा कि वह फिर से बंगाल लौटेंगे। इस बयान ने चुनावी बहस को और तेज कर दिया है। Source: social media   ⚫ “शपथ ग्रहण के लिए वापस आऊंगा” – सबसे बड़ा बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कहा कि वह बंगाल से “विश्वास लेकर जा रहे हैं” और 4 मई के बाद फिर लौटेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएंगे।  यह बयान सीधे तौर पर बीजेपी की जीत का दावा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सिर्फ भाषण नहीं बल्कि एक मजबूत चुनावी संदेश था कि पार्टी सत्ता में आने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। ⚫ चुनाव प्रचार को बताया “तीर्थ यात्रा” अपने पूरे बंगाल दौरे को पीएम मोदी ने “तीर्थ यात्रा” ...

80 साल बाद फिर परमाणु की आग — जापान की चाल से चीन बेचैन, UN में मची खलबली!

  29 Pages जिसने दुनिया को हिला दिया चीन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने एक साथ बयान जारी करके जापान पर दोबारा सैन्यीकरण का आरोप लगाया। इसके साथ ही चीन के दो बड़े थिंक टैंकों ने मिलकर एक 29 पन्नों की रिपोर्ट जारी की जिसमें जापान की "दक्षिणपंथी ताकतों" को विश्व शांति के लिए "गंभीर खतरा" बताया गया।  यह रिपोर्ट सुनने में भले ही राजनीतिक लगे, लेकिन इसके पीछे की असली चिंता बहुत गहरी है — जापान के पास परमाणु हथियार बनाने की पूरी क्षमता है और चीन को डर है कि अब वो इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकता है। Source: wikimedia   UN के पास क्यों पहुंचा चीन? चीन ने UN को एक दस्तावेज़ सौंपा और मांग की कि जापान का परमाणु हथियार बनाने का मुद्दा UN की बैठक में एक "महत्वपूर्ण एजेंडा आइटम" के रूप में शामिल किया जाए। चीन मई में UN Security Council की rotating presidency संभाल रहा है इसलिए उसके पास यह मुद्दा उठाने का सही मौका था। चीन ने अपने दस्तावेज़ में चेतावनी दी कि "जापान की दक्षिणपंथी ताकतों को शक्तिशाली आक्रामक हथियार बनाने या परमाणु हथियार रखने देना दुनिया को एक बार फिर नुकस...